Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अस्पताल में नौकरी करने वाले युवक पर हमला, बेहोश होने पर छोड़ा

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  सुभारती अस्पताल में नाइट ड्यूटी के लिए जा रहे युवक पर बीएफआईटी कॉलेज के पास हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमले में युवक के सिर में गहरे घाव हुए। लहूलुहान और बेहोश होने पर हमलावर उसे छोड़कर फरार हो गए।
प्रेमनगर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि घटना बीते आठ मार्च की रात की है। बताया कि विजय कुमार डॉ. केकेबी मेमोरियल शुभारती अस्पताल में कार्यरत हैं। घटना की रात करीब 7:50 बजे हॉस्टल से हॉस्पिटल ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान बीएफआईटी कॉलेज के पास एक कार से आए 8 से 10 युवकों ने विजय रोका। आरोपियों ने विजय पर लोहे की रॉड और सरिए से हमला कर दिया। हमले में विजय के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। जिसमें उनका बायां हाथ भी टूट गया। घायल हालत में स्थानीय लोगों ने विजय को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के पिता बाबूराम की ओर से बुधवार को तहरीर और बेटे का मेडिकल दिया गया। जिसके आधार पर अक्षय चन्द्रा, सैम और सौरभ को केस दर्ज करते हुए नामजद किया गया है। आरोप है कि हमलावरों ने न केवल विजय पर हमला किया, बल्कि उनका नया आईफोन भी तोड़ दिया। आरोपी पीड़ित की बुलेट मोटरसाइकिल की चाबी भी अपने साथ ले गए। आरोपियों ने विजय को फोन कर धमकी भी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देंगे। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।