Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

औली में स्कींइग कोर्स शुरू, 15 लोग ले रहे प्रशिक्षण

Spread the love

चमोली(आरएनएस)।  औली की बर्फीली ढलानों में आगामी 14 दिनों के लिए स्कींइग के कोर्स शुरू हो गए हैं। जीएमवीएन के सानिध्य में 14 दिवसीय, 7 और 3 दिवसीय स्कींइग प्रशिक्षण शिविर में अलग-अलग प्रांतों से आये 15 लोग प्रशिक्षण ले रहे हैं। जीएमवीएन के प्रशिक्षण कमल किशोर डिमरी ने बताया कि यद्यपी पिछले 10 दिनों से औली में बर्फवारी नहीं हुई है, लेकिन अभी भी औली दस एवं आठ नम्बर के निकट इतनी बर्फ मौजूद है कि उसमें स्कींइग के कोर्स चलाये जा सकें। बताया कि 14 दिवसीय स्कींइग कोर्स में दिल्ली ,बैंगलुरू एवं उत्तरकाशी के प्रतिभाग शामिल हैं तो वहीं 7 दिवसीय कोर्स में दिल्ली एवं जोशीमठ के प्रतिभागी शामिल हैं। किशोर डिमरी ने बताया कि तीन दिवसीय कोर्स में बैंगलुरू से आये चार लोग प्रतिभाग कर रहे हैं। इन सभी स्कींइग कोर्स में प्रतिभाग करने वालों को स्कींइग के बेसिक गुर सिखाये जाएंगे। जिसमें स्नो प्लाव, साइड स्लिप, अप साइड क्लाइंब, डाउन हिल आदि गुर सिखाए जायेंगे। बताया कि प्रशिक्षण को लेकर सभी प्रतिभागियों में खासा उत्साह है।