Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बागवानों को कराया जाए सेब प्रशिक्षण ट्रेनिंग सेंटर हिमाचल का भ्रमण

विकासनगर(आरएनएस)।  त्यूणी तहसील क्षेत्र के बागवानों ने मुख्य उद्यान अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर हॉर्टीकल्चर मिशन के तहत उन्हें सेब प्रशिक्षण ट्रेनिंग हिमाचल प्रदेश भ्रमण पर ले जाने का आग्रह किया है। ज्ञापन के माध्यम से बागवानों का कहना है कि तहसील क्षेत्र बागवानी में अग्रणी कार्य कर रहा है। उत्तम किस्म की बागवानी के लिए जरूरी है कि बागवानों को तकनीकी ज्ञान मिले। इसलिए उन्हें अन्य प्रदेशों में भ्रमण पर ले जाकर नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। जिससे यहां का बागवान हिमाचल की तर्ज पर बेहतरीन बागवानी कर सके। स्थानीय बागवान राहुल चौहान अतर सिंह, विरेन्द्र गुसाईं, रजनीश शाह, सरदार सिंह रावत, प्रेम कुमार, अर्जून सिंह, कर्म चन्द राणा, भरत सिंह, रामचंद्र ने मुख्य उद्यान अधिकारी से उन्हें हिमाचल प्रदेश के यशवन्त सिंह परमार वानिकी उद्यानिक हार्टीकल्चर विश्व विद्यालय भ्रमण पर ले जाने का आग्रह किया है। एडीओ इन्दू भूषण कुमोला ने बताया कि जिला स्तर पर भ्रमण दल के बारे मे लिखा गया है। जल्द ही बागवानों को प्रशिक्षण के लिए भ्रमण पर ले जाया जाएगा।