Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बजीरा में कीवी फल उत्पादन को लेकर हुई प्रशिक्षण कार्यशाला

Spread the love

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून के सहयोग से ग्रामोदय सहकारी समिति बजीरा द्वारा एक दिवसीय कीवी फल उत्पादन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजित की गयी, जिसमें काश्तकारों को पर्वतीय क्षेत्रों में कीवी फल की नर्सरी को बढ़ावा देने की जानकारी दी गयी। बजीरा में आयोजित कीवी फलोत्पादन कार्यशाला में बुढ़ना, चिरबटियां, फतेडू, पालाकुराली आदि गांवों के काश्तकारों को उद्यान विभाग से भगवती प्रसाद गैरोला ने किसानों को विभागीय योजनाओं के सम्बंध में जानकारियां दी गयी। साथ ही उन्होंने कीवी के कृषिकरण पर चर्चा कर इसे आजीविका का बेहतर विकल्प तैयार करने के लिए उपस्थित लोगों को प्रेरित किया है। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी हयात सिंह राणा ने काश्तकारों को कीवी फल की नर्सरी तैयार करने की विधि व पौधौं के रखरखाव की जानकारी किसानों को दी है। उन्होंने भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में कीवी की विभिन्न किस्मों की जानकारी देने के साथ ही नर्सरी तैयार करने की विधियां भी बतायी हैं।कार्यशाला में उन्होंने किसानों को कीवी के पौध का प्रदर्शन कर इसे आजीविका से जोड़ने पर बल दिया है। प्रशिक्षण दे रहे महावीर सिंह राणा ने कार्यशाला में उर्वरक प्रयोग करने की विधियां एवं पौधों पर छिडकाव व समय-समय पर देखभाल करने के गुर काश्तकारों को सिखाए हैं।