Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

निकाय चुनाव में भाजपा को मिलेगी बड़ी जीत: भरत चौधरी

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि निकाय चुनाव में भी भाजपा पांचों निकायों में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग नगर पालिका में अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी चद्रमोहन सेमवाल की जीत तय है। चुनावी अभियान के दौरान भरत सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार अभियान के दौरान कहा कि भाजपा निकाय चुनाव में जनपद की रुद्रप्रयाग नगर पालिका के साथ ही चार नगर पंचायतों में कामयाबी पाएगी। उन्होंने कहा कि मैं, आश्वस्त हूं कि रुद्रप्रयाग नपा में भाजपा काफी बेहतर स्थिति में है। आने वाले शेष 11 दिनों में भी भाजपा का ग्राफ और ऊपर पहुंचेगा। कार्यकर्ताओं की मेहनत और स्वयं पार्टी प्रत्याशी का व्यवहार, निष्ठा और जन सरोकारों से बेहतर तालमेल से पार्टी प्रत्याशी की जीत होनी तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटवाजी है। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी भी कांग्रेस को नुकसान पहुंचा रहे हैं ऐसे में भाजपा का बेहतर लाभ मिल रहा है।