Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सड़क से लगभग 40 फीट नीचे गिरने से घायल व्यक्ति को भाजपा नगर अध्यक्ष ने पहुँचाया अस्पताल

Spread the love



अल्मोड़ा। यहां भाजपा के नगर अध्यक्ष अमित साह ने पांव फिसलने से सड़क से लगभग 40 फीट नीचे गिरे एक व्यक्ति की उन्होंने समय से मदद की। भाजपा नगर बात यह है कि उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार करने की बजाए स्वयं घायल को तत्काल अपने निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर सायं लक्ष्मेश्वर बाईपास के पास एक व्यक्ति घनश्याम बिष्ट पांव फिसलने से धार की तूणी मोटर मार्ग से नीचे रानीखेत मार्ग में गिर गए। जिससे उन्हें काफी चोट आई। तत्काल सूचना पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष एवं निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू मौके पर पहुंचे। 108 के समय से ना पहुंचने पर अमित साह के द्वारा घायल व्यक्ति को तत्काल अपने निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने तत्काल उनका उपचार शुरु कर दिया। इधर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि 51 वर्षीय घनश्याम बिष्ट यहां लक्ष्मेश्वर बाइपास के पास किराये के आवास पर रहते हैं। बीती शाम वह लगभग 40 फीट की ऊंचाई से निचली सड़क पर पांव फिसलने के बाद जा गिरे। वह लहूलुहान हालत में थे। भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू की सूझबूझ से तत्काल घायल को उपचार मिल गया।