Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा ने आतिशबाजी कर किया मिष्ठान वितरण

Spread the love


अल्मोड़ा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 18 सितम्बर को गणेश चतुर्थी के दिन नयी संसद का उद्घाटन किया गया। पहले ही दिन लोकसभा व राज्यो की विधानसभा व दिल्ली की विधानसभा में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने वाला, नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश कर पहले ही दिन इतिहास रच दिया।बुधवार को चर्चा के बाद इस विधेयक का पास होना तय है। आज अल्मोड़ा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा के नेतृत्व में सभी महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया और आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, पूर्व जिला महामंत्री महेश नयाल, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल,जिला कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे, मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू,जिला आईटी सह संयोजक सागर गंगोला, नगर महामंत्री मनोज जोशी,अर्जुन बिष्ट महामंत्री रेखा आर्य,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे,नगर मंत्री भाजपा चंद्रा जोशी,मीना नेगी, पूर्व नगर महामंत्री मनीष जोशी,नगर उपाध्यक्ष भाजपा नरेंद्र सिंह बिष्ट,नगर अध्यक्ष भावना तिवारी,उषा शर्मा, सोसियल मीडिया प्रभारी नेहा उप्रेती,मीडिया प्रभारी गरिमा धपोला,दीप्ति पवार,चन्द्रा जोशी,माया जोशी,रमा जोशी,मण्डल अध्यक्ष प्रेम लटवाल,आनंद कनवाल,ललित मेहता,सलमान अंसारी,मुकूल कुमार आदि कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।