Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बूथ सशक्तिकरण अभियान: भाजपा करेगी कार्यकर्ताओं का सत्यापन

Spread the love


अल्मोड़ा।

बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल की एक बैठक दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित की गई। सोमवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए नगर मंडल के प्रवासी कार्यकर्ता गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 25 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक शक्ति केंद्रों के प्रवासी कार्यकर्ता नगर मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर जाकर बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों का ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कर सरल एप में डाटा एंट्री करेंगे। जिसके माध्यम से बूथों के सभी कार्यकर्ताओं का सत्यापन कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, ललित दोसाद, मंडल प्रवासी कार्यकर्ता गोविंद सिंह पिलख्वाल, बद्रेश्वर शक्ति केंद्र कि प्रवासी अमित साह, लक्ष्मेश्वर शक्ति केंद्र के प्रवासी कैलाश गुरुरानी, बालेश्वर शक्ति केंद्र के प्रवासी विनीत बिष्ट, रामशिला शक्ति केंद्र के प्रवासी देवाशीष नेगी, नंदा देवी शक्ति केंद्र के प्रवासी धर्मवीर आर्य, राजपुरा शक्ति केंद्र के प्रवासी अजय वर्मा, मुरली मनोहर शक्ति केंद्र के प्रवासी दर्शन रावत सहित नगर मंडल के महामंत्री मनोज जोशी, सौरव वर्मा, दिनेश मठपाल, अर्जुन बिष्ट आदि उपस्थित थे।