Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने 02 पदाधिकारी किए निष्कासित

Spread the love


अल्मोड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजन जोशी ने संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट और ग्रामीण मंडल मंत्री देवेंद्र राणा को पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खगमराकोट वार्ड चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव प्रचार और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण शीर्ष नेतृत्व, भाजपा के जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी की सहमति के बाद यह निर्णय लिया गया। भाजपा के अनुशासन समिति ने मामले की समीक्षा के बाद कड़ा रुख अपनाया और संगठन के अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया। इसी क्रम में कन्हैया बिष्ट और देवेंद्र राणा को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।