Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जीआईसी गरुड़ाबांज में हुआ ब्लॉक विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन

Spread the love



अल्मोड़ा।

राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ाबांज में ब्लॉक विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य त्रिवेंद्र सिंह और वरिष्ठ शिक्षिका मोनिका वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर ब्लॉक विज्ञान समन्वयक जीवन लाल साह ने बच्चों को मोटे अनाज से प्राप्त होने वाले पोषक तत्वों की जानकारी दी तथा उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। संगोष्ठी में  “श्री अन्न मूल्यवर्धित पौष्टिक आहार अथवा भ्रांति आहार” विषय पर बच्चों ने व्याख्यान प्रस्तुत किए और लिखित परीक्षा दी। जिसमें आकाश आगरी को प्रथम, प्रिया बिष्ट को द्वितीय, हेम पाण्डेय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के निर्णायक गुरदीप सिंह राणा, मनीष कुमार, ललिता गैड़ा रहे। यहाँ संगोष्ठी में संतोष कुमार, हीरा सिंह, विनीता जोशी, नवीन कुमार, कमल जोशी, आशा कुमैया, दीपिका ह्यांकी, दीप्ति पंत, गुलरेज खान, सरोज भोज, शोभा मिराल, मेघा मनराल, यामिनी तिवारी, लक्ष्मण सिंह रावत, पूरन पांडे, सत्यवती गंगवार आदि उपस्थित रहे। संगोष्ठी का संचालन सुरेश कुमार और रेखा जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *