देहरादून(आरएनएस)। टीम मै हूं सेवादार की ओर से गुरुवार को गौरेया दिवस केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। गौरेया को बचाने का संकल्प लिया गया। टीम मै हूं सेवादार के सदस्य कई सालों से गौरेया बचाने की मुहिम में लगे हैं और लोगों को घोंसले भेंट करते हैं। संयोजक संदीप गुप्ता ने कहा कि भोजन संकट, पेडो के कटान, घरों की बनावट व बदलता स्वरूप गौरेया को धीर-धीरे हमारे घरों से दूर करता जा रहा है। संगठन गौरेया को घरों में बुलाने का प्रयास कर रहे हैं। दून के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों, पंजाब, काशी, नोएडा, दिल्ली, बलिया, मुंबई, पुणे आदि में पक्षी प्रेमी जुडे हुए हैं। सोशल मीडिया से संपर्क में आई पुणे मुंबई की रश्मि पाटिल ने गौरेया के लिए मोतीचूर के लड्डू ऑनलाइन भिजवाए। इस दौरान नवीन, धीरज, प्रवीन, पूनम जोशी, मनीषा, संजय गर्ग, राजेन्द्र रावत, संजीव मिश्रा, विवेक, भानु रावत, कैलाश गुडियाल, विनोद गौड, संध सुरेन्द्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
केक काटकर धूमधाम से मनाया गौरेया दिवस, गौरेया को बचाने का संकल्प दोहराया


