Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

CBC के विद्यार्थियों ने शारदा पब्लिक स्कूल के छात्रों को करवाई हैरिटेज वॉक

अल्मोड़ा।

 

आज दिनांक 11 अगस्त को क्षमता संवर्धन केंद्र (Capacity Building Centre CBC) के युवा सदस्यों और विद्यार्थियों द्वारा शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्रों को हैरिटेज वॉक करवाई जिसका विषय हमारी विरासत हमारा गौरव रहा। हैरिटेज वॉक के इस कार्यक्रम का समन्वयन CBC के सदस्य राहुल जोशी द्वारा किया गया। यह हैरिटेज वॉक में टैगोर हाउस, लालमंडी किला से अल्मोड़ा बाजार के ऐतिहासिक स्थलों से होते हुए मल्ला महल और अंत में नंदा देवी मंदिर तक हुई। वॉक के दौरान विद्यार्थियों को अल्मोड़ा से जुड़ी कई नई जानकारियां सीखने को मिली। छात्रों ने कहा की अल्मोड़ा की जिन गलियों से हम रोज गुजरते हैं हमें वही का इतिहास मालूम नहीं था, आज की इस हैरिटेज वॉक से हमें काफी कुछ सीखने को मिला। छात्रों ने हैरिटेज वॉक आयोजित करवाने के लिए अपने स्कूल के अध्यापकों का भी धन्यवाद व्यक्त किया और कहा की यदि इतिहास को इतनी रोचकता के साथ पढ़ाया जाएगा तो हमें सीखने में आसानी होगी और ऐतिहासिक स्थलों को देखने में मजा भी आयेगा। इस दौरान 50 से अधिक विद्यार्थियों के दल ने हैरिटेज वॉक में हिस्सा लिया। इस मौके पर शिक्षिका जाया जोशी और शिक्षक पंकज खोलिया भी विद्यार्थियों के साथ वॉक का हिस्सा रहे और उन्होंने भी अपने अनुभव छात्रों के समक्ष साझा किए। शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्राचार्य विनीता लखचौरा ने हैरिटेज वॉक आयोजित करवाने को लेकर CBC के संयोजक शिक्षक कल्याण मनकोटी का धन्यवाद व्यक्त किया।
इस मौके पर राहुल जोशी ने कहा की नई पीढ़ी को अपनी गौरवमयी विरासत को बचाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार की यात्राएं अल्मोड़ा और अल्मोड़ा के आस पास के क्षेत्रों में आगे भी लगातार जारी रहेंगी।