Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की 136 वी जयंती मनाई

Spread the love



अल्मोड़ा। चौघानपाटा स्थित लेफ्टिनेंट कर्नल सतीश जोशी पार्क में मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की 136 वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा और धर्मशाला पुनर्निमाण समिति अध्यक्ष महेश चंद्र आर्य ने मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान वक्ताओं ने मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की ओर से जिले के लिए किए गए कार्यों बताए। वक्ताओं ने कहा जिले के विकास में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, किशन लाल, अखिलेश टम्टा, सुरेंद्र लाल टम्टा, अजीत प्रसाद टम्टा, नंद लाल टम्टा, आनंद सिंह बगड़वाल, रमेश बहुगुणा, कैलाश गुरूरानी,  पूरन रौतेला, महेश आर्या, शोभा जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *