Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री का जन्मदिन मनाया

Spread the love


ऋषिकेश। देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट उत्तराखंड ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। विभिन्न मंदिरों में पूजन और स्कूलों में पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रमों के जरिए केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री के दीघार्यु की कामना की गई। सोमवार को देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट उत्तराखंड ने भानियावाला स्थित पेन-इंडिया फाउंडेशन में कार्यक्रम किया। ट्रस्ट द्वारा निर्धन बच्चों को पाठ्य सामग्री व खाद्य सामग्री बांटी गई। इसके बाद जाखन नदी भोगपुर में भंडारे का आयोजन किया गया। जहां लोगों ने भंडारे में पहुंचकर भोजन किया। ट्रस्ट संरक्षक संजय गैरोला ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अजय भट्ट उत्तराखंड की कला, संस्कृति को समझने वाले स्वभाव से सरल व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके जन्मदिन पर देशभर के विभिन्न मंदिरों में उनके दीर्घायु हेतु विशेष पूजन-अर्चना की गई। इसमें सबसे पहले केदारनाथ, दक्षप्रजापति मंदिर हरिद्वार, बागेश्वर महादेव, कुल्लू के बिजली महादेव सहित विभिन्न मंदिर शामिल हैं। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद उपाध्याय, आचार्य राकेश उनियाल, महिमा नंद जोशी, जयेंद्र भट्ट, चंद्र भूषण भट्ट, महेश द्विवेदी, संजय तिवाड़ी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *