Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

चौखुटिया पुलिस ने खोया लैपटॉप ढूंढकर स्वामी को लौटाया

Spread the love

अल्मोड़ा। चौखुटिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाजार में खोया एक लैपटॉप और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग बरामद कर उसके स्वामी को सकुशल सुपुर्द कर दिया। शुक्रवार को मनीष बिष्ट निवासी सुंदरपुर, पोस्ट गैरसैंण, जनपद चमोली ने कोतवाली चौखुटिया में सूचना दी कि उनका बैग बाजार में कहीं खो गया है। बैग में एक कीमती लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में एचपीयू में तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्काल खोजबीन शुरू की। पुलिस ने बैग और लैपटॉप बरामद कर मनीष बिष्ट को सुरक्षित लौटा दिया। अपना खोया सामान वापस मिलने पर मनीष बिष्ट ने चौखुटिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।