Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मुख्य विकास अधिकारी ने जागेश्वर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Spread the love



अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह ने सोमवार को जागेश्वर पहुंचकर 21 जून (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस) के अवसर पर जागेश्वर में होने वाले मुख्य योग कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने संबंधितों को निर्देश दिए कि इस वर्ष जनपद में जागेश्वर में मुख्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाना है, इसलिए सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम से पूर्व समुचित साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। साथ ही संबंधितों को कहा कि लाइट, साउंड सिस्टम तथा योग करने हेतु आवश्यक सामग्री की व्यवस्था भी ससमय कर ली जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया तथा उपाध्यक्ष जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति नवीन भट्ट समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।