Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मुख्य शिक्षाधिकारी ने किया जीआईसी हवालबाग का निरीक्षण

Spread the love


अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा ए. डी. बलोदी द्वारा निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम उनके द्वारा स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया तत्पश्चात विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब का निरीक्षण किया एवं इसमें विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न इनोवेटिव मॉडल्स को देखा तथा इसमें किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने नवनिर्मित भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में शिक्षण कार्य का भी निरीक्षण किया एवं बच्चों से प्रश्नों के माध्यम से इंटरेक्शन भी किया।उनको विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं एटीएल इंचार्ज डॉ. कपिल नयाल द्वारा बताया गया कि विद्यालय में एनसीसी, एनएसएस, स्टैण्डर्ड क्लब, छात्र पुलिस आदि के तहत समय समय पर क्रियाकलाप आयोजित किये जाते हैं।