Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मुख्यमंत्री ने किया जीआईसी स्यालीधार की नवस्थापित स्टेम लैब का वर्चुअल उद्घाटन

Spread the love


अल्मोड़ा। जीआईसी स्यालीधार अल्मोड़ा में शनिवार को उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं शोध केंद्र (यूसर्क) द्वारा नव स्थापित यूसर्क स्टेम लैब का उदघाट्न किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, यूसर्क निदेशक डॉ. अनीता रावत एवं विभिन्न वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों की उपस्थिति में देहरादून से वर्चुअल माध्यम से लैब की शुरुआत की गई। स्टेम लैब प्रभारी विद्यालय के जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ. प्रभाकर जोशी ने बताया कि यूसर्क द्वारा विद्यालय को प्रदान की गई स्टेम लैब में विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग व गणित विषय से संबंधित विभिन्न प्रयोगों हेतु उपकरण भेजे गए हैं जिससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरुचि व अभिप्रेरणा का विकास होगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य यू. सी. पाण्डे ने विद्यालय को स्टेम लैब प्रदान करने हेतु यूसर्क परिवार का आभार जताया। वर्चुअल उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राएं व शिक्षकों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *