Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

चोरी से दूसरी शादी कर नई दुल्हन को सौंप दिए पहली पत्नी के गहने

Spread the love

देहरादून(आरएनएस। पत्नी को धोखा देकर एक व्यक्ति ने चोरी से दूसरी शादी कर ली। हद तो तब हो गई जब, आरोपी ने नई दुल्हन को पहली पत्नी के गहने सौंप दिए। यह पता लगने पर पहली पत्नी तिलबिला उठी। उन्होंने पति के खिलाफ डालनवाला कोतवाली में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर डालनवाला विनोद गुसाईं ने बताया कि करनपुर निवासी मीना देवी ने तहरीर दी। बताया कि वर्ष 2016 में उनका विवाह पौड़ी गढ़वाल निवासी सुनील के साथ हुआ था। दोनों के पहले जीवनसाथियों का निधन हो चुका था और यह दोनों की दूसरी शादी थी। शादी के बाद वे देहरादून में बच्चों के साथ रहने लगे।कुछ समय बाद ही सुनील ने उनके साथ क्लेश और मारपीट शुरू कर दी। सितंबर 2025 में मारपीट की घटना के बाद थाने में समझौता हुआ और दोनों अलग रहने लगे। पीड़िता के अनुसार हाल में वह किसी काम से पति से मिलने गई तो पता चला कि सुनील ने दो महीने पहले भारती नाम की महिला से शादी कर ली है। आरोपी ने पहली पत्नी की सोने की मटर माला, कुंडल, अंगूठी और चांदी के पायल समेत सभी गहने भी नई पत्नी को दे दिए। इसके बाद महिला पुलिस थाने पहुंचे। आरोप है कि विवाहित होने के बावजूद पति ने चोर से दूरी शादी और उसके गहने भी नई पत्नी को दे दिए हैं। इंस्पेक्टर गुसाईं ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।