Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रामगढ़ रेंज में स्वच्छता अभियान आयोजित, सेवा पर्व के तहत की गई साफ-सफाई

Spread the love

रामगढ़ (नैनीताल)।


आज दिनांक 25 सितंबर 2025 को भूमि संरक्षण वन प्रभाग, रामगढ़ रेंज के अंतर्गत कैंची वन विश्राम भवन के पास शिप्रा नदी के आसपास स्वच्छता अभियान / सेवा पर्व के तहत साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ सुबह 8:00 बजे शिप्रा नदी की सफाई से किया गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और कैंची धाम मंदिर परिसर में आए पर्यटकों को नदी के किनारे और आसपास क्षेत्र में कूड़ा न करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी हेम चंद्र गहतोड़ी एवं वन क्षेत्राधिकारी नितिश तिवारी ने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही कई पर्यटकों ने भी अपने विचार साझा किए और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के प्रभागीय वनाधिकारी हेम चंद्र गहतोड़ी, रामगढ़ वन क्षेत्राधिकारी नितिश तिवारी, महाराष्ट्र से आए पर्यटक, रामगढ़ रेंज स्टाफ, वन दरोगा रमेश चंद्र त्रिपाठी, वन आरक्षी नारायण सिंह, वन आरक्षी राजेंद्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान गोपाल चंद चक विशोद पाडली, प्रधान चंद्र प्रकाश पाडली, सरपंच दीपक चंद्र ग्रामीण सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *