Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सीओ अल्मोड़ा ने थाना लमगड़ा का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

Spread the love


अल्मोड़ा। क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा विमल प्रसाद द्वारा मंगलवार को थाना लमगड़ा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, कर्मचारी बैरिक, भोजनालय, थाना, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया। वहीं कर्मचारी सम्मेलन में पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर समाधान किया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या हेतु सीधे संपर्क करने हेतु अवगत कराया गया। आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत कार्यालय में नियुक्त कर्मचारियों को सूचनाओं व अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के निर्देश दिये गए व बीट कर्मचारियों को नियमित रुप से अपने बीट क्षेत्र में भ्रमण कर सक्रिय रहते हुए लड़ाई- झगड़ा, आपसी विवाद की सूचनाओं पर तत्काल निरोधात्मक कार्यवाही करने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए बेहतर पुलिसिंग हेतु प्रेरित किया गया। तदुपरांत सीओ अल्मोड़ा द्वारा थाना लमगड़ा के विवेचकों के आदेश कक्ष में विवेचकों द्वारा पुलिस व राजस्व पुलिस क्षेत्र की सम्पादित की जा रही लम्बित विवेचनाओं, निरोधात्मक कार्यवाही, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, शस्त्र लाइसेंस आवेदन पत्रों की जांच, पंचायतनामा जांच, न्यायालय के आदेशों की तामीली व पुलिस कार्यालय से प्राप्त होने वाले समस्त अहकामातों की जांचों की विस्तृत समीक्षा की गई। सीओ अल्मोड़ा द्वारा सभी अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों व न्यायालय के आदेशों का शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। सभी को आगामी चुनावों के मध्यनजर अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने, मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री करने वालों की विरुद्ध कार्यवाही करने व प्रचलित अभियानों में व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।