Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सिलिंडर फटने से घर में लगी आग, हादसे में एक बच्चा झुलसा

Spread the love

कमरे में रखे थे नौ सिलिंडर, अचानक , बड़ा हादसा टला

देहरादून(आरएनएस)।    भद्रकाली एनक्लेव न्यू बस्ती सहस्त्रधारा रोड में सिलिंडर फटने से घर में आग लग गई। एफएस यूनिट ने घटनास्थल पर पहुंचने पर एमएफई से पंपिंग कर हौज रील के जरिए आग पर काबू पाया। मौके पर एक बोलेरो खड़ी थी। कमरे में कुल नौ सिलिंडर थे। एफएस यूनिट द्वारा सभी सिलिंडर को बाहर निकाला गया। फायरकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटना होने से रुक गई। आसपास के घरों में आग फैल सकती थी। इस घटना में कमरे में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। मकान की टिन की छत क्षतिग्रस्त हो गई। एक बच्चा इस घटना में झुलस गया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है।