Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दून पहुंचे लक्ष्य सेन बोले- लक्ष्य से ना भटकें, सफलता मिलेगी

Spread the love

देहरादून। साल बाद थामस कप जीत देश का गौरव बढ़ाने वाले लक्ष्य सेन को मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री उन्हें 15 लाख का चेक और ट्राफी भी भेंट की।
अल्मोड़ा निवासी लक्ष्य सेन थामस कप जीतने के बाद वापस अपने गृह राज्य उत्तराखंड आए हुए हैं। मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इससे पूर्व हरिद्वार बाईपास रोड स्थित शिक्षा अंकुर द ग्लोबल स्कूल में थॉमस कप विजेता टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का स्वागत किया गया। इस दौरान लक्ष्‍य ने छात्रों ने भी संवाद करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच रखिये। अपने लक्ष्य से न भटकिये जिंदगी में सफलता जरूर मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि यदि कुछ पाना है तो उसके लिए लक्ष्‍य निर्धारित कर लीजिए और शुरू हो जाइये कामयाबी आपके चरण चूमेगी।