Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा: जिला अस्पताल के परिसर में मिला एक व्यक्ति का शव

Spread the love



अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के परिसर में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह अस्पताल परिसर में पानी की टंकी के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। कर्मचारी उसे इमरजेंसी लेकर गए, जांच में वह मृत पाया गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर अस्पताल पहुंची। मृत व्यक्ति की शिनाख्त रुपेश उम्र 40 पुत्र विकास कुमार, निवासी राजपुरा, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एच सी गड़कोटी ने बताया कि, ‘मृतक दो दिन से अस्पताल के बाहर परिसर में ही सो रहा था, जो काफी नशे की हालत में था। पूछने पर उसने बताया कि उसके परिजन उसे घर नहीं आने दे रहे हैं।’ फ़िलहाल मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगी। पुलिस तफ्तीश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *