Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

क्वारब डेंजर जोन में मलबा आने से फिर लगा जाम

Spread the love


अल्मोड़ा। क्वारब डेंजर जोन में दरक रहे पहाड़ और टूट रही सड़क भयावह मंजर दिखा रही है। यहां से गुजरने का साहस करना भी अब बड़ी बात लगती है। शनिवार को भी यहां सड़क पर जाम लग गया। उल्लेखनीय है कि क्वारब डेंजर जोन में लगातार गिर रहे पत्थरों के चलते रात्रि 8 से सुबह 6 बजे तक हल्के व भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह व्यवस्था फिलहाल 18 नवंबर तक के लिए लागू की गई है। इसके बावजूद सड़क खुली रहने के दौरान भी इस डेंजर जोन में भयानक मंजर दिखाई दे रहा है। शनिवार को पुन: यहां मलबा आने के बाद सड़क बंद हो गई। सुबह करीब सवा दस बजे से सवा ग्यारह तक सड़क बंद रही। जिस कारण यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पुलिस वालंटियर अंकित सुयाल व अल्मोड़ा पुलिस व्यवस्था कायम करने में जुटी रही। भारी मशीनों के सहारे एक बार फिर मलबा हटा सड़क खोली गई। तब कहीं जाकर जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *