Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

Dehradun ।। कर्नल सीके नायडू में पारी व 46 रन से हारा उत्तराखंड

Spread the love

देहरादून। जयपुर में चल रही कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मैच में उत्तराखंड दिल्ली से एक पारी व 46 रन से हार गया है। शुक्रवार को उत्तराखंड अपनी दूसरी पारी में 75 ओवर में सिर्फ 221 रन ही बना पाया।

दूसरी पारी में उत्तराखंड के बैटर खास कमाल नहीं दिखा सके। टीम की ओर से सर्वाधिक स्कोरर नीरज राठौड़ ने 60, अखिल सिंह रावत ने 35, कमल ने 29 और अजीत सिंह ने 22 रन बनाए।

दिल्ली की ओर से योगेश शर्मा ने चार, सुमित माथुर व मयंक रावत ने 3-3 विकेट लिए। दिल्ली ने पहली पारी में 425 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पहली पारी में उत्तराखंड 158 रन बनाने के बाद फॉलोआन खेलने को मजबूर हुआ था।

RNS/DHNN