Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

Dehradun ।। महिला डॉक्टर के साथ गलत व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण : धस्माना

Spread the love

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दून मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर और स्वास्थ्य सचिव की पत्नी के बीच हुए विवाद को दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया। धस्माना ने सरकार से मांग की है कि उक्त घटना की जांच एक निश्चित समय सीमा में होनी चाहिए।

धस्माना ने कहा कि निश्चित तौर पर महिला डॉक्टर के साथ कुछ न कुछ तो ऐसा घटित हुआ, जिससे आहत होकर उन्होंने त्यागपत्र देने का निर्णय लिया। धस्माना ने कहा कि हर व्यक्ति का अपना आत्मसम्मान होता है। किसी भी दूसरे व्यक्ति को किसी का अपमान करने का अधिकार नहीं हो सकता।

RNS/DHNN