Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पेटशाल-पूनाकोट मोटर मार्ग के विस्तार की मांग

Spread the love



अल्मोड़ा। राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं लोक निर्माण मंत्री को पत्र लिखकर भैसियाछाना विकास खंड में निर्मित पेटशाल-पूनाकोट मोटर मार्ग के विस्तार की मांग की। पत्र में कहा गया है कि उक्त मोटर मार्ग को हवालबाग विकास खंड में बिन्तोला होते हुए बल्टा मोटर मार्ग से से जोड़ देने से जहां बिन्तोला सहित अनेक छोटे -छोटे गांव व तोक सड़क मार्ग से जुड़ जाएंगे। वहीं बाड़ेछीना, धौलादेवी क्षेत्र से कसारदेवी, गैराड़ डाना गोलज्यू मंदिर, बिन्सर, बागेश्वर जाने वाले यात्रियों, सैलानियों को एक नजदीकी वैकल्पिक मोटर मार्ग उपलब्ध हो जायेगा। पत्र में मोटर मार्ग के निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करने की मांग की गई है। पत्र में ब्रह्मा नन्द डालाकोटी, सदस्य जिला पंचायत शिवराज बनौला, दौलत सिंह बगड्वाल ने हस्ताक्षर किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *