Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने 150 से अधिक व्यापारियों को दिलाई सदस्यता

Spread the love



अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। इसके लिये व्यापार मंडल ने व्यापारियों के बीच सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान के पहले दिन 150 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई।
 बुधवार को पहले दिन सदस्यता अभियान की शुरुआत सदस्यता प्रमुख राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में शुरू की गई। मुख्य बाजार से मालरोड तक चले अभियान में 150 से अधिक व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद फरवरी में चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभियान में मनोज सिंह पवार, संजय साह रिक्खू, मनोज वर्मा,  विनीत बिष्ट, यूसुफ तिवारी, भीमा पवार, दिनेश जोशी, हिमांशु कांडपाल, सूरज वाणी, दीप चंद्र जोशी, जगदीश तिवारी, गोपाल मेर आदि व्यापार मौजूद रहे।