Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

खाई में गिरी गाय को निकालकर धौलछीना पुलिस ने दिलाया उपचार

Spread the love


अल्मोड़ा। धौलछीना पुलिस ने ग्रामीणों संग रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरी गाय को सकुशल निकाला और उपचार दिलाया। सोमवार को स्थानीय निवासी विनोद मेहरा ने थाना धौलछीना में सूचना दी कि कलोन गांव के पास एक गाय 50 फीट गहरी खाई में गिरी हुई है जो काफी चोटिल है और तड़प रही है।  सूचना पर थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने खाई में गिरी गाय को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। धौलछीना पुलिस ने मौके पर ही पशु चिकित्सक को बुलाकर गाय को उपचार दिलाया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल गाय को खाई से सकुशल बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह गाय पल्यूं निवासी एक व्यक्ति की है, धौलछीना पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को बुलाकर उसके द्वारा अपनी गाय को इस तरह छोड़ने पर पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई तथा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए कड़ी हिदायत भी दी गई। यहाँ रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान धौलछीना पुलिस टीम से अपर उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद, हैड कांस्टेबल गोपाल सिंह रावत, कांस्टेबल नेत्र सिंह, कांस्टेबल संजय गुप्ता, पशु चिकित्सक डॉ0 प्रीति तथा स्थानीय ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *