Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

स्वच्छता संकल्प यात्रा के तहत चंपानौला मोहल्ले में स्वच्छता के प्रति कर्तव्य और दायित्व पर जनता के साथ किया संवाद

Spread the love


अल्मोड़ा। ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की स्वच्छता संकल्प यात्रा जारी है। मंगलवार को समिति द्वारा चंपानौला मोहल्ले में स्वच्छता संकल्प यात्रा के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। यात्रा के तहत चंपानौला में सभी लोगों से उनके मोहल्ले में कूड़े के निस्तारण से लेकर आवारा पशुओं की समस्याओं, नशे की समस्या तथा अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में बात की गई। वहीं यात्रा के तहत क्षेत्र के मोहल्ले में घर-घर जाकर स्वच्छता के प्रति कर्तव्य और दायित्व पर जनता के साथ संवाद किया गया। यहाँ क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। चर्चा में स्थानीय निवासियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में सुझाव भी दिए। ग्रीनहिल्स संस्था की सचिव डॉ वसुधा पंत ने कहा कि इस यात्रा का आयोजन 18 नवम्बर से इसी उद्देश्य से किया जा रहा कि वार्ड वार लोगों की समस्याओं को जाना जा सके और इनके उन्मूलन के लिए उनके पास कोई सुझाव हों तो उन्हें भी रिकॉर्ड किया जा सके ताकि, आने वाले समय में गठित होने वाली नगर निगम बोर्ड को इन समस्याओं और स्थानीय निवासियों द्वारा सुझाए गए उपायों से अवगत कराया जा सके। अल्मोड़ा को सुन्दर बनाने के उद्देश्य से यह यात्रा की जा रही है। यात्रा के जरिए लोगों को अपने शहर के प्रति कर्तव्यों के प्रति भी अवगत कराया जा रहा है, यात्रा आगे भी जारी रहेगी और स्थानीय निवासियों से समस्याओं पर संवाद किया जाएगा। डॉ वसुधा ने यात्रा के समस्त सहभागियों एवं संवादकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने अल्मोड़ावासियों से अपील की है कि अल्मोड़ा की स्वच्छ छवि बनाने के लिए अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करें। इस यात्रा में डा. वसुधा पंत, मंजू पन्त, ज्योति पंत, जीवन वर्मा, देवेश पांडे, दीपक भंडारी, रोहित पांडे, विनायक पन्त, रोहित पंत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *