Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा पुलिस: शराब के नशे में टैक्सी चालक गिरफ्तार, कार सीज

Spread the love


अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी रामचंद्र राजगुरु द्वारा जनपद के समस्त थाना, चौकी प्रभारियों,  निरीक्षक, उपनिरीक्षक यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, ओवरसवारी, ओवर स्पीड, रैश ड्राइविंग करने एवं रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर स्टंट बाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। बुधवार 23 अगस्त को थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके 01टीए 3453 ऑल्टो कार के चालक रोशन कुमार निवासी ग्राम बयेला, थाना द्वाराहाट, अल्मोड़ा को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर ऑल्टो कार को सीज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *