Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा पुलिस : अवैध रेता भरकर ले जा रहे डम्पर को किया सीज

Spread the love



अल्मोड़ा। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में अवैध खनन की रोकथाम हेतु अवैध खनन सामग्री परिवहन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थाना धौलछीना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान जमरानी बैंड के पास एक डम्पर संख्या यूके-04सीसी 0145 को रोककर चैक करने पर वाहन चालक किशन सिंह निवासी जमरानी धौलछीना द्वारा वाहन में अवैध रेता परिवहन करता पाया गया। अवैध रेता परिवहन करने पर वाहन को सीज किया गया। अवैध रेता परिवहन के सम्बन्ध में रिपोर्ट उप जिलाधिकारी अल्मोड़ा को प्रेषित की जा रही है।