Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

गांजा बेचने में लिप्त फरार, वारंटी अभियुक्त को थाना सल्ट पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love


दिनांक- 09.07.2021 को थाना सल्ट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चार व्यक्तियों के कब्जे से 10.339 किलोग्राम गांजा बरामद कर थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा गांजा जय सिंह उर्फ़ जनार्दन पुत्र आलम सिंह निवासी ग्राम भंगलवाड़ी पोस्ट कुलांतेश्वर सल्ट, जनपद अल्मोड़ा से खरीद कर लाना बताया गया। अभियोग के विवेचक उ0नि0 मनोज कुमार द्वारा गहनता से विवेचना करने पर जय सिंह उपरोक्त के विरुद्ध गांजा बेचने के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सल्ट पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही थी परन्तु अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। फरार अभियुक्त जय सिंह उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु मा0न्यायालय से एनबीडब्लू प्राप्त कर पुलिस टीम द्वारा कल दिनांक- 17.04.2023 को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी की कार्यवाही में उ0नि0 मनोज कुमार, हेड कानि0 सुरेश चंद्र, कानि0 मो0 मंसूर, थाना सल्ट शामिल रहे।