Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पकड़ा गया जाली हस्ताक्षर कर तीसरी बार बैंक खाते से हजारों रुपये हड़पने वाला जालसाल

Spread the love

दिनांक 10.04.2023 को अल्मोड़ा नगर के केनरा बैंक के शाखा प्रबन्धक ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि दिनांक- 03.03.2020 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारानौला निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से 20 हजार तथा दिनांक- 04.12.2021 को 45 हजार रुपये की निकासी की गयी थी। आज दिनांक- 10.04.2023 को पुनः इस व्यक्ति द्वारा 45 हजार रुपये की निकासी का फार्म भरकर पैसे निकालने की कोशिश की गयी, सदिंग्ध प्रतीत होने बैंक अधिकारी द्वारा पूछताछ की गयी तो पकड़े जाने की डर से यह व्यक्ति बैंक से भागने लगा जिसे बैंक सिक्योरिटी गार्ड द्वारा पकड़ लिया गया। उक्त सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में अभियुक्त नन्दन सिंह मेर के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *