Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रेलाकोट रोड स्थित जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस ने पाया काबू

Spread the love


अल्मोड़ा। पाताल देवी मंदिर से आगे रेलाकोट रोड स्थित जंगल में सोमवार को आग लगने की सूचना पर फायर सर्विस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12:20 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को रेलाकोट रोड के जंगल में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और अग्निशमन उपकरणों की सहायता से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए होज रील और पंपिंग व्यवस्था के माध्यम से आग को पूरी तरह बुझा दिया, जिससे आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोका जा सका। आग बुझाने के बाद फायर सर्विस की टीम ने पाताल देवी स्थित जल संस्थान से वाहन में पानी भरकर अग्निशमन वाहन को पुनः तैयार किया और फायर स्टेशन लौट गई। अग्निशमन अभियान में एलएफएम ओम प्रकाश, चालक विपिन बडोला तथा अग्निशमन कर्मी जीवन जोशी और दीपक मार्शल शामिल रहे।