Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जागेश्वर एवं पनुवानौला व्यापार मंडल इकाई का गठन

Spread the love


अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के तत्वावधान में जागेश्वर और पनुवानौला व्यापार मंडल इकाई का गठन प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर जिला व्यापार मंडल और स्थानीय व्यापारियों की सर्व सम्मति से किया गया। जागेश्वर व्यापार मंडल में मुकेश भट्ट को अध्यक्ष, षष्टि भट्ट सचिव और हरीश भट्ट को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं पनुवानौला व्यापार मंडल में अध्यक्ष पद पर गोपाल सिंह मेहता, सचिव मनीष सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष में जगदीश सिंह गैड़ा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। बैठक में स्थानीय व्यापारियों ने अपनी अपनी क्षेत्रों की समस्याओं से भी अवगत करवाया और जिला व्यापार मंडल ने सभी समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। बैठक में जिला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष रवि बनौला, जिला मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार विक्की और व्यापारी राजेन्द्र सिंह बनौला, विनोद वर्मा, हेमन्त शाह, मनोहर नेगी, सुंदर बिष्ट, भूपाल सिंह आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *