Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक पेयजल विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचे अघारमटेला एवं धारी गांव, पेयजल समस्या के स्थायी समाधान हेतु बनाई योजना

Spread the love



अल्मोड़ा।

पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक सोमवार सुबह जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार सोनी एवं जल निगम के अधिशासी अभियंता संजीव वर्मा को साथ लेकर अल्मोड़ा विधानसभा के विकासखण्ड हवालबाग के अघार मटेला एवं धारी गांव पहुंचे तथा ग्रामवासियों की पेयजल समस्या हेतु दोनों अधिकारियों एवं ग्रामवासियों की मौके पर ही वार्ता करा कर पेयजल समस्या के स्थायी समाधान हेतु योजना बनाई। विदित हो कि विगत शनिवार को ग्राम प्रधान गौरव कांडपाल के नेतृत्व में अघार मटेला के लोगों ने पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक के कार्यालय में आकर उनके गांव में पानी की समस्या के समाधान करने के संबंध में एक ज्ञापन कर्नाटक को दिया था। भ्रमण के दौरान धारी ग्रामवासियों द्वारा कर्नाटक को पानी की समस्या से अवगत कराया था। पूर्व में इन ग्रामसभाओं के लोगों के द्वारा अनेकों बार पेयजल की समस्या के निदान की मांग की जा रही थी। पूर्व दर्जा मंत्री के साथ जल संस्थान व जल निगम अल्मोड़ा के अधिकारियों को अपने गांव में पाकर ग्रामवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की‌। इसके साथ ही जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों ने पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक एवं ग्रामवासियों के साथ प्रातः 7 बजे से 11:30 बजे तक अघार मटेला एवं धारी ग्राम का भ्रमण किया। तत्पश्चात् ग्रामवासियों के साथ विस्तृत वार्ता भी की गई। सभी की राय और सामंजस्य से उपरोक्त गांवों में पेयजल समस्या के स्थाई समाधान की योजना भी तैयार कर ली गई। ग्रामवासियों ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या से उन्हें राहत मिलेगी। इस अवसर पर उनके साथ ग्राम प्रधान गौरव कांडपाल, पूर्व छात्र उपाध्यक्ष अशोक सिंह, अघार मटेला के पूर्व सरपंच पूरन चंद कांडपाल, अम्बा दत्त, भैरव दत्त, भुवन चन्द्र, दयाकिशन त्रिपाठी, गौरव काण्डपाल सहित दर्जनों ग्रामवासी उपस्थित रहे।