Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

गरबा नाइट और फ्रेशर पार्टी में जमकर थिरके छात्र-छात्राएं

Spread the love

विकासनगर(आरएनएस)।  माया देवी विश्वविद्यालय सेलाकुई में नवप्रवेशित छात्रों के स्वागत के लिए संस्कारंभ-2025 के तहत फ्रेशर पार्टी एवं गरबा नाइट का आयोजन किया गया। इस दौरान नवप्रवेशित छात्र और पुराने छात्र जमकर थिरके। इस दौरान कामना मिस फ्रेशर व ईशान मिस्टर फ्रेशर चुने गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष एमएल जुयाल, माया ग्रुप की चेयरपर्सन प्रभा देवी जुयाल, उपाध्यक्ष डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल एवं कुलपति प्रो. डॉ. आशीष सेमवाल ने दीप जलाकर एवं मां सरस्वती वंदना के साथ हुआ। फ्रेशर्स पार्टी में छात्रों ने अपनी विविध प्रस्तुतियों नृत्य, गायन, ग्रुप डांस, शायरी, रैम्प वॉक और रैप परफॉर्मेंस से माहौल को जीवंत कर दिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। शाम का विशेष आकर्षण रैम्प वॉक प्रतियोगिता रही। जिसमें नए विद्यार्थियों ने अपने व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में वर्ष 2023 की मिस उत्तराखंड सानिया रौतेला ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विजेताओं का चयन प्रतिभा, आत्मविश्वास और प्रस्तुति के आधार पर किया गया। उत्साह और उमंग के बीच मिस फ्रेशर का खिताब कामना तथा मिस्टर फ्रेशर का खिताब ईशान को प्रदान किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के उभरते हुए सितारे और लोकप्रिय गायक लव जुयाल ने अपनी ऊर्जावान व मधुर प्रस्तुति से सभी के दिल जीत लिए। कार्यक्रम का समापन गरबा नाइट के साथ हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों और अतिथियों ने मिलकर ढोल और संगीत की थाप पर गरबा डांस का आनंद लिया। इस दौरान परिसर उत्साह, रंगों और सांस्कृतिक एकता से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में डायरेक्टर जनरल माया देवी यूनिवर्सिटी गौरव जुयाल, डॉ. सीता जुयाल, गौरव तोमर, डॉ. संदीप विजय, डॉ. शिवानी जग्गी, डॉ. विकास, डॉ. प्रिया आदि मौजूद रहे।