Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा दुग्धसंघ की प्रबन्ध कमेटी की स्थिति स्पष्ट करे सरकार

Spread the love



अल्मोड़ा। दुग्ध विकास संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह विष्ट, ब्रह्मा नन्द डालाकोटी, शिवराज बनौला ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि अल्मोड़ा दुग्धसंघ की प्रबन्ध कमेटी की स्थिति को सरकार शीघ्र स्पष्ट करे। विगत 6 माह से दुग्ध संघ की प्रबन्ध कमेटी और सरकार में जो शह और मात का खेल चल रहा है उससे दुग्ध उत्पादक खासे परेशान हैं और दुग्ध संघ के भविष्य को लेकर चिंतित भी हैं। राजनीति का अखाड़ा बन चुकी दुग्ध संघ अल्मोड़ा की प्रबन्ध कमेटी विगत 6 माह में कई बार भंग हो चुकी है और कई बार पुनर्जीवित। दुग्ध उत्पादकों को इस बात पर बहुत हैरानी हुई है कि चुनाव घोषित होने के बाद भी प्रबन्ध कमेटी फिर बहाल हो गई। विज्ञप्ति में सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग करते हुए कहा है कि यदि प्रबन्ध कमेटी वैध है तो उसे भंग क्यों किया जा रहा है यदि अवैध है तो वह फिर फिर पुनर्जीवित क्यों हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *