Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कोरोनाकाल में जरूरतमंदों की सेवा करने वाले रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा के 05 सदस्यों को पुरस्कृत करेंगे राज्यपाल

Spread the love



अल्मोड़ा। कोरोनाकाल में जरूरतमंदों की सराहनीय सेवा करने वाले रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा के 05 सक्रिय सदस्य पुरस्कृत होंगे। रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा के 05 सक्रिय सदस्यों को कोरोना वॉरियर्स पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।  देहरादून में होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में अल्मोड़ा रेडक्रॉस ने दिन रात पीड़ितों की मदद के लिए काम किया। उनके कार्य को देखते हुए पांच पदाधिकारियों व सदस्यों को कोरोना वॉरियर पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इन्हें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जरनल(सेनि) गुरमीत सिंह 30 जून को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। पुरस्कार पाने वालों में रेडक्रॉस के अध्यक्ष मनोज सनवाल, उपाध्यक्ष विनीत बिष्ट, कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा, डॉ जे सी दुर्गापाल, हेमलता भट्ट शामिल हैं। विदित हो कि कोरोना काल मे जब लोग घरों से निकलने में डर रहे थे उस समय कई लोग मानव सेवा में लगे हुए थे। अल्मोड़ा में रोटी बैंक की स्थापना कर रोटी बैंक के संचालन के साथ साथ, जरूरतमंदों तक दवा पहुँचाना, ऑक्सीजन की कमी होने पर वेन्टीलेटरों की व्यवस्था करना, कोरोना मरीजों को अस्पतालों तक पहुँचाना, जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध करवाना जैसे अनेक कार्य इन लोगों द्वारा किए गए। रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा के पुरस्कार हेतु चयनित सदस्यों को राज्यपाल द्वारा 30 जून को राजभवन देहरादून में पुरस्कृत किया जाएगा।