Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

विवेकानंद हिमालयी विकास केंद्र, और संस्कृति निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय होली महोत्सव का भव्य आयोजन

Spread the love


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा। विवेकानंद हिमालयी विकास केंद्र, अल्मोड़ा और संस्कृति निदेशालय, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय (11-12 मार्च) होली महोत्सव का भव्य आयोजन रामलीला मैदान, धारानौला में किया गया। महोत्सव का शुभारंभ अल्मोड़ा नगर निगम के महापौर अजय वर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, निवर्तमान जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा और विवेकानंद हिमालयी विकास केंद्र के संयोजक दीपक पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और अबीर-गुलाल लगाकर किया। इस अवसर पर महापौर अजय वर्मा ने कहा कि अल्मोड़ा की होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह यहां की सांस्कृतिक विरासत और शास्त्रीय परंपरा का प्रतीक है। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि अल्मोड़ा की होली का देशभर में एक विशेष स्थान है और इसे बरसाने की होली के बाद सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं, विवेकानंद हिमालयी विकास केंद्र के संयोजक दीपक पांडे ने आधुनिकता के इस दौर में महिला होली की बढ़ती परंपरा के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया। होली महोत्सव के पहले दिन महिला बैठकी होली प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें अल्मोड़ा नगर की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में घुश्मेश्वर महिला समिति, अल्मोड़ा ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि मां दुर्गा शक्ति समिति ने दूसरा और जगदंबा समिति ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मनीषा भट्ट, संगीता जोशी और रमेश लाल शामिल थे। इसके अलावा महोत्सव में नगर के छोटे बच्चों ने भी अपनी होली गायन प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मनोज सनवाल, रिकी भट्ट, सी. एस. नैनवाल, सभासद श्याम पांडे, कुलदीप मेर, संजय जोशी, विनय जोशी, टीटू बोरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *