Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

Haridwar ।। हरिद्वार दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने की कई प्रमुख संतों से भेंट

Spread the love

हरिद्वार।  हरिद्वार दौरे पर आए वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, जनगणना एवं पुनर्गठन मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने कनखल स्थित दिव्य योग मन्दिर, पतंजलि आश्रम में आचार्य बालकृष्ण से शिष्टाचार भेंट की और आर्शीवाद प्राप्त किया।

इसके पश्चात वे कनखल स्थित हरिहर आश्रम एवं शंकराचार्य आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज एवं शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से भी शिष्टाचार भेंट की एवं उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल का दिव्य योग मन्दिर, पतंजलि आश्रम, हरिहर आश्रम तथा शंकराचार्य आश्रम पहुंचने पर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

इस दौरान पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, एमएनए दयानन्द सरस्वती सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RNS/DHNN