Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

हरिद्वार में सहकारिता लोन वितरण में गड़बड़ी की जांच होगी

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  कांग्रेस विधायक विरेंद्र कुमार ने हरिद्वार में सहकारिता लोन वितरण में फजीवाड़े की शिकायत की। उन्होंने कहा कि बैंकों की ओर से यूपी के लोगों को भी लोन वितरित किए गए हैं। सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने इस पर सदन में कहा कि वह इन शिकायतों की जांच कराएंगे और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक ने हरिद्वार में सहकारिता लोन वितरण में घपले का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि लोन वितरण में भारी गड़बड़ी की गई है। इसका जबाव देते हुए सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विधायक से इस संदर्भ में तथ्यों के साथ शिकायत देने को कहा। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में जांच कराएंगे और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई भी करेंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में उन्होंने पहले ही छह मामलों में एसआइटी जांच कराई है और इस मामले में भी दोषियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई होगी। धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में अभी तक 10 लाख से अधिक लोगों को छह हजार करोड़ के करीब के ब्याज मुफ्त लोन वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग व्यापक स्तर पर इस योजना का लाभ ले रहे हैं।