Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

विश्व हृदय दिवस: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 225 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Spread the love



 अल्मोड़ा।

उत्तरायणा फाउंडेशन और अमन संस्था अल्मोड़ा की ओर से आल इंडिया हार्ट फाउंडेशन, एवं नेशनल हाई इंस्टीट्यूट नई दिल्ली द्वारा विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में इंटर कॉलेज दौलाघट में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए 225 रोगियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उन्हें उचित स्वास्थ्य सलाह और जांचों की सुविधा के अलावा निशुल्क जरूरी दवाओं का वितरण भी किया गया।  वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ और हार्ट सर्जन नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के निदेशक डॉ. ओपी यादव, वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. उषा यादव, महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. वैशाली पांडे और फीजिशियन डॉ. मुकेश भट्ट ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नेत्र परीक्षक की व्यवस्था सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हवालबाग से की गई थी। शिविर में हृदय रोग, नेत्ररोग और महिला रोग के अलावा सामान्य रोग के कुल 225 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर एनएचआई के आईटी प्रमुख महिपाल सिंह पिलख्वाल, ममता मेहरा, चांदनी, अमन संस्था की नीमा कांडपाल, विमला, हिमानी, हेमंती, दीपा, नीलम, मनीषा, संगीता, शालिनी के अलावा विद्यालय के शिक्षक हरीश जोशी, डा. रमेश सिंह दानू, किशन सिंह नेगी, छात्र-छात्राएं और शिक्षणेत्तर कर्मी राजेन्द्र भारती सहित कई लोगों ने अपना सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *