Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

होली पार्टी में तीन युवकों पर जानलेवा हमले के कई आरोपियों पर केस

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  इंजीनियर एंक्लेव, हरिपुर में होली मिलन समारोह के दौरान खूनी संघर्ष हुआ। आरोप है कि तीन युवकों पर चापड़, डंडों से हमला करते हुए गंभीर घायल कर दिया गया। ममले में बसंत विहार थाना पुलिस ने चार नामजद और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर बसंत विहार प्रदीप रावत ने बताया कि कांवली निवासी गौरव डबराल ने बसंत विहार थाने में तहरीर दी। कहा कि वह और उनका मित्र आकाश गौड़ व विनीत बीती 13 मार्च की रात करीब 11:30 बजे होली मिलन समारोह में गए थे। तभी वहां अर्पित राठी, उसका चचेरा भाई तनिष्क, वासू और विवेक अपने अन्य साथियों के साथ डंडे और चापड़ लेकर पहुंचे। आरोप है कि दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया। गौरव का आरोप है कि तनिष्क ने उनके सिर पर चापड़ से वार किया, जिससे सिर फट गया। इसके बाद अर्पित और उसके अन्य साथियों ने डंडों से हमला कर दिया। हमले में गौरव के साथी आकाश गौड़ और विनीत भी घायल हुए। आरोप है कि वासू ने विनीत के गले पर चापड़ से वार किया। जिसे विनीत ने हाथ से रोक लिया, नहीं तो उसकी गर्दन कट सकती थी। घटना के बाद शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ितों का कहना है कि दबाव के चलते वे समय पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके। बसंत विहार थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अर्पित राठी, तनिष्क, वासू, विवेक समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।