Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कार और बाइक की भिड़ंत में पति पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत

Spread the love

देवप्रयाग के समीप दर्दनाक हादसे में बाइक सवार पति पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि कार सवार घायल हो गया। दंपति केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-58 में एक कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए व बाइक सवार दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि कार सवार घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि घटना में मृत महिला और पुरुष यूपी के हापुड़ के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार केदारनाथ से यात्रा पर जा रहे यूपी हापुड़ के रहने वाले पंकज (35) और संगीता (30) सड़क हादसे में मौत हो गई।