Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

वन भूमि पर अवैध निर्माण और धार्मिक ढांचा ध्वस्त किया

Spread the love



रुद्रपुर। बाराकोली रेंज के बैगुल डाम गूजर बस्ती क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण और धार्मिक ढांचे को वन विभाग की टीम ने ध्वस्त कर दिया। शनिवार को रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम बाराकोली रेंज के कक्ष संख्या सात बैगुल डाम गूजर बस्ती के पास पहुंची। यहां वन विभाग की भूमि पर धार्मिक ढांचा बना हुआ था। इसके अलावा कच्चे निर्माण भी किए गए थे। टीम ने सामान हटवाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया। साथ ही वन भूमि पर किसी प्रकार के निर्माण व धार्मिक ढांचा बनाने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी। रेंजर ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश के क्रम में वन भूमि पर चिह्नित अतिक्रमण व धार्मिक ढांचों को हटाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *