Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बिना पुलिस सत्यापन किराएदार रखने वाले 02 मकान मालिकों के 10-10 हजार के चालान

Spread the love


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जनपद में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन का अभियान जारी है। रविवार को प्रभारी निरीक्षक थाना द्वाराहाट राजेश कुमार यादव द्वारा थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान हेतु 02 अलग-अलग टीमों का गठन कर कस्बा, ग्रामीण क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर 21 लोगों का सत्यापन किया गया। अभियान के दौरान 02 मकान मालिकों द्वारा अपने किराएदार का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था, जिस पर सम्बन्धित मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में 10-10 हजार के कोर्ट चालान की कार्यवाही की गई। इसके उपरांत थाना द्वाराहाट पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए किरायेदार रखने से पूर्व अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने, बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने पर मकान मालिक के विरुद्ध होने वाली चालानी कार्यवाही की जानकारी देकर बिना सत्यापन के किरायेदार नहीं रखने की सख्त हिदायत दी गई।