Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

इस माह 25 से शुरू होगी शहीद सम्मान यात्रा

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।   शहीद सम्मान यात्रा का दूसरा चरण अब पूर्व निर्धारित 22 सितंबर की बजाय 25 सितंबर से प्रारंभ होगा, जो चार अक्तूबर तक चलेगा। यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से करेंगे। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर शहीद सम्मान यात्रा 2.0 की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए तिथि बदलने का निर्णय लिया गया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं, ताकि यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके। बता दें कि सैन्यधाम निर्माण से पूर्व प्रदेश के 1734 अमर बलिदानियों के आंगन की मिट्टी सैन्यधाम लाई जा चुकी है, लेकिन इस प्रक्रिया में लगभग 71 बलिदानियों के घर छूट गए थे। उनके आंगन की मिट्टी लाने के लिए अब दूसरे चरण की शहीद सम्मान यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा के दौरान सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी बलिदानियों के घर जाकर शहीद के आंगन की मिट्टी कलश में एकत्र करेंगे। सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व यह पवित्र मिट्टी भी सैन्यधाम में सम्मिलित की जाएगी। बैठक में निदेशक सैनिक कल्याण सेवानिवृत ब्रिगेडियर अमृत लाल, सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक कर्नल (सेनि) योगेन्द्र कुमार, उपनिदेशक विंग कमांडर (सेनि) निधि बधानी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेनि) ओपी फरस्वाण आदि उपस्थित रहे।